MOTIVATIONAL STORY IN HINDI


MOTIVATIONAL STORY IN HINDI

motivational story in hindi for success,motivational story in hindi pdf,motivational story in hindi for sales team,inspirational story in hindi language padhne ke liye mere blog me inter kare.



जरुरी नहीं है की शिक्षित ब्यक्ति सही फैसला करे -

एक आदमी सड़क के किनारे समोसे बेच रहा था| 
jaruri nahi hai ki shikshit byakti sahi fisla le,motivatio,inspirational story in hindi language,success story in hindi for student

अनपढ़ होने की वजह से वह अखबार नहीं पढ़ता था| ऊंचा सुनने की वजह से रेडियो नहीं सुनता था, और आंखें कमजोर होने की वजह से उसने कभी टेलीविजन भी नहीं देखा था| इसके बावजूद वह काफी समोसे बेच लेता था| उसकी बिक्री और नफे में लगातार बढ़ोतरी होती गई| उसने और ज्यादा आलू खरीदना शुरू किया, साथ ही पहले वाले चूल्हे से बड़ा और बढ़िया चूल्हा खरीद कर ले आया| उसका व्यापार लगातार बढ़ रहा था, तभी हाल ही में कॉलेज से बी.ए.(B.A.) की डिग्री हासिल कर चुका उसका बेटा पिता का हाथ बटाने के लिए चला आया | उसके बाद एक अजीबोगरीब घटना घटी | बेटे ने उस आदमी से पूछा, "पिता जी क्या आपको मालूम है कि हम लोग एक बड़ी मंदी का शिकार बनने वाले हैं?" पिता ने जवाब दिया, "नहीं ,लेकिन मुझे उसके बारे में बताओ | ''बेटे ने कहा- ''अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां बड़ी गंभीर हैं | घरेलू हालात और भी बुरे हैं | हमें आने वाले बुरे हालात का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए |'' उस आदमी ने सोचा कि उसका बेटा कॉलेज जा चुका है, अखबार पढ़ता है, और रेडियो सुनता है, इसलिए उसकी राय को हल्के ढंग से नहीं लेना चाहिए | दूसरे दिन से उसने कालो की खरीद कम कर दी, और अपना साइनबोर्ड(signboard)नीचे उतार दिया | उसका जोस खत्म हो चुका था | जल्दी ही उसी दुकान पर आने वालों की तादाद घटने लगी और उसकी बिक्री भी तेजी से घटने लगी | पिता ने अपने बेटे से कहा, ''तुम सही कह रहे थे हम लोग मंदी के दौर से गुजर रहे हैं|''  खुशी है कि तुमने वक्त से पहले ही सचेत कर दिया।'' 

हमें इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है? इससे यह नतीजे निकलते हैं-

(1)अपनी सोच के मुताबिक खुद को आत्म संतुष्ट करने वाले भविष्यवाणी कर देते हैं| 
(2) कई बार हम बुद्धिमत्ता को अच्छा फैसला मानने की गलती भी कर बैठते हैं | 
(3)हर इंसान ज्यादा बुद्धिमान होने के बावजूद गलत फैसला कर सकता है 
(4)अपने सलाहकार सावधानी से चुनिए, लेकिन अमल अपने ही फैसले पर करिए | 
(5)अगर किसी इंसान में आगे दी हुई 5 खूबियाँ हो,तो वह स्कूली शिक्षा हासिल करें बिना कामयाब हो सकता है-
➧चरित्र 
➧प्रतिबद्धता
➧दृढ़ विश्वास
➧तहजीब 
➧साहस 

इसे भी पढ़िए -

 सोने की तलाश में                कैसे लोगों पर आप 

                                                                           भरोसा करें    


                                                                                                                     

                             

                                सकारात्मक सोच कैसे बनाये    SAFALATA KYA HAI      


              


No comments:

Post a Comment